कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। आग लगने की खबर पाकर मंगलवार सुबह राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे।
कोलकाता। पातिपुकुर में एक कागज गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। पतिपुकुर के माइकल कॉलोनी में स्थानीय निवासियों ने सुबह कागज के गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं। आग की तीव्रता काफी ज्यादा थी। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की दस गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। आग लगने की खबर पाकर मंगलवार सुबह राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कागज गोदाम में आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं था। हालांकि अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी होगी। इसके अलावा गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में कागज रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। चारों ओर घना धुआं छा गया।
अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु ने भी सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। हादसे में गोदाम जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल के नुकसान का खतरा था।